ब्रेकिंग न्यूज

45 साल से ज्यादा उम्र वाले यानी 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोगों को वैक्सीनेट


लखनऊ उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन का तीसरा फेज एक अप्रैल से शुरू हो गया है। इसमें 45 साल से ज्यादा उम्र वाले यानी 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जाएगा। इस आयु वर्ग में करीब 2.25 करोड़ लोगों को टीका लगना है। पूरे प्रदेश में 5500 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है।सरकारी अस्पतालों में कोरोना का टीका निशुल्क लगाया जाएगा। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में प्रति डोज के हिसाब से 250 रुपए लिए जाएंगे। राजधानी में बुधवार को 93 अस्पतालों में कुल मिलाकर 4,803 ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 2,719 पुरुष तो वहीं 2,084 महिलाओं ने भी टीका लगवाया। 371 हेल्थ केयर वर्करों ने पहली डोज लगवाई ओर 41 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 वर्ष से अधिक बीमार 9,61 व्यक्तियों को पहली डोज दी गई।60 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक वैक्सीनेशन लगवाने में सबसे आगे रहे। इनमें 3,065 को पहली डोज लगाई गई। 2,99 फ्रंट लाइन वर्कर को पहली और 66 को दूसरी डोज लगाई गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ड़ा. एमके सिंह ने बताया कि लोग वैक्सीनेशन करा रहे हैं।1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड वैक्सीनेशन लगवाने के लिए पात्र होंगे। यह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में दोनों जगह लागू होगा। प्रदेश में अब तक कुल 46,75,434 लोग टीके की पहली डोज ले चुके हैं। 9,90,519 व्यक्तियों को टीके की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। अब तक कुल 56,65,953 कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं