ब्रेकिंग न्यूज

24 घंटे में रिकॉर्ड 1.31 लाख से ज्यादा मरीज मिले


नई दिल्लीदेश में कोरोना वायरस से हर दिन हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। रोज संक्रमण के मामलों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 1 लाख 31 हजार 878 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल वायरस के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन के अंदर मिले मरीजों की ये संख्या सबसे अधिक है। इसके पहले बुधवार को देश में सबसे ज्यादा 1 लाख 26 हजार 276 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।गुरुवार को रिकवर होने वालों का आंकड़ा 61 हजार 829 रहा। संक्रमण के चलते मरने वालों की 802 रही। देश में मरीजों के मिलने की रफ्तार भी बढ़कर 9.21% हो गई है। मतलब अब हर 100 लोग में 9 कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं। तीन हफ्ते पहले यानी 11 से 17 मार्च के बीच मरीजों के मिलने की रफ्तार 3.11%, 18 से 24 मार्च के बीच 4.46% और 25 से 31 मार्च के बीच 6.04% की रफ्तार से देश में कोरोना मरीज बढ़ रहे थे।राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी डॉक्टरों को टीका लग चुका है। इनमें 32 डॉक्टर होम क्वारैंटाइन हैं, जबकि 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए AIIMS दिल्ली में 10 अप्रैल यानी शनिवार से विभिन्न ऑपरेशन थिएटरों में केवल इमरजेंसी सर्जरी ही की जाएगी।दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 7,437 केस सामने आए हैं। 42 लोगों की मौत हुई है। नए आंकड़े सामने आने के बाद दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 23,181 हो गई है। यहां अब तक 6 लाख 98 हजार 5 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 8,938 केस सामने आए हैं। 23 लोगों की मौत हुई है, वहीं 4,503 मरीज रिकवर भी हुए हैं। यहां अब तक कोरोना के 4 लाख 91 हजार 698 केस आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख 92 हजार 514 मरीज रिकवर हो गए, जबकि 11,874 की मौत हो गई। यहां 86,279 एक्टिव केस हैं।उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इसके चलते राज्य सरकार ने राजधानी लखनऊ समेत 5 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसमें लखनऊ के अलावा प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और नोएडा शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात का जायजा लेने के लिए इन जिलों में औचक निरीक्षण करने की बात भी कही है।

कोई टिप्पणी नहीं