ब्रेकिंग न्यूज

मां के पेट में पल रहे बच्चे के बारे में जानकारी प्राप्त करना एक अपराध


सुलतानपुर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ  के निर्देशानुसार  जनपद न्यायाधीश   संतोष राय की संरक्षता मे   सतीश कुमार मगन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  की अध्यक्षता मे अमृत    महोत्सव के अनुसार आयशा पब्लिक स्कूल पारा बाजार वल्दीराय    में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी   के प्रतिनिधि तहसीलदार  वल्दीराय शैलेन्द्र चौधरी  राजेश कुमार दुबे  निर्माण प्रभारी अधिकारी   मुस्ताक अहमद खान  प्रबंधक आयशा पब्लिक स्कूल   अशफाक खान  संस्थापक आयशा पब्लिक स्कूल  डॉ राम नारायण रईस खान  रहीमुद्दीन  मन्नान खान   तथा मोईदखान रज्जब  आदि उपस्थित रहे तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति के साथ-साथ आयशा पब्लिक स्कूल के छात्र व छात्राए उपस्थित रहे इस शिविर  में सर्वप्रथम  राजेश कुमार दुबे व अन्य वक्ताओ तथा आयशा पब्लिक स्कूल के बच्चो ने अपने अपने विचार विधिक साक्षरता शिविर में रखते हुए  जानकारियां उपस्थित जनसमुदाय को प्रदान किए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतीश कुमार मगन द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित समस्त मंचासीन एवं जन समुदाय का आभार व्यक्त किए जाने के उपरांत अमृत महोत्सव के अनुक्रम में भारतीय संविधान के निर्माण मे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान के बारे में उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया गया तदुपरांत  विधिक साक्षरता शिविर की जानकारी देते हुए पास्को एक्ट के बारे में तथा महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा', घरेलू हिंसा , दहेज उत्पीड़न   के बारे में विधिवत जानकारी प्रदान की गई उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि मां के पेट में पल रहे बच्चे के बारे में जानकारी प्राप्त करना  एक अपराध है  जिसके बारे में  भारत सरकार द्वारा  सजाएं विहित  की गई है  इसलिए आप सभी से  निवेदन है  कि आप मां के पेट के में पल रहे बच्चे की जानकारी प्राप्त ना करें  दूसरी बात  यह है कि  हमारे देश में  जब एक बच्ची जन्म लेती है  तो हम उसकी खुशियों के बारे में नहीं सोचते हैं उसे अपना बोझ मानते हैं लेकिन हम यह भूल जाते हैं  कि यही बच्ची हमारी जन्मदाता भी होती है जिससे हमारे देश के कर्णधार का जन्म होता है इसलिए हमें चाहिए कि हम बच्चियों की सुरक्षा पूर्ण रूप से  करे और उनकी शिक्षा आदि पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए  साथ ही  उन्होंने यह भी बताया  किसी परिवार में एक बेटी शिक्षित  होती  है तो वह बेटी दो परिवारों को शिक्षित करती है  इसलिए बेटियों की शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है उन्होंने अपने संबोधन में यह बताते हुए कहा कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा प्रधानमंत्री द्वारा दिए जाने के उपरांत सर्वप्रथम यह योजना  हरियाणा राज्य के पानीपत जिले से प्रारंभ किया गया जहां से बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाने लगा आप सभी बेटियों को सुरक्षित रखें और शिक्षित बनाएं  साथ ही साथ  उन्होंने पीड़ित पूर्ति योजना  2014  के बारे में  बताते हुए  यह बताया कि जिला स्तर पर  पीड़ित क्षतिपूर्ति  बोर्ड का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष  जनपद न्यायाधीश होते हैं तथा सदस्य  जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी होते हैं  जिनकी सामूहिक बैठक के बाद क्षतिपूर्ति की धनराशि निर्धारित  की जाती है और  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संस्तुति के आधार पर पीड़ित को क्षतिपूर्ति की धनराशि मुहैया कराई जाती है इसी प्रकार उन्होंने लैंगिक अपराध के बारे में  जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी बच्चे के साथ यदि लैंगिक अपराध किया गया है तो उससे जानकारी प्राप्त करने के लिए  दबाव न डाला जाए और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाए तथा संबंधित थाने में प्राथमिकी अवश्य दर्ज कराई जाय

कोई टिप्पणी नहीं