ब्रेकिंग न्यूज

आगरा में पंचों का तुगलकी फरमान, प्रेमी प्रेमिका के मुह काले कर पहनाई जूतों की माला


लखनऊआगरा जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पंचायत के फैसले के बाद एक विवाहित महिला व उसके प्रेमी का मुंह काला किया गया। इसके बाद जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इतने से भी लोगों का मन नहीं भरा तो युवक का सिर मुंडवा दिया गया। दोनों की जमकर पिटाई की गई। कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जो अब वायरल है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। SSP आगरा बबलू कुमार ने वीडियो का संज्ञान लिया और CO महेश कुमार व थाना पुलिस को गांव भेजा। पुलिस ने प्रधान दाता राम, धनीराम और अमर सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।  महिला और उसके प्रेमी की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद से प्रेमी युगल गांव छोड़कर कहीं चले गए हैं।थाना अछनेरा के जखा गांव के रहने वाले एक शादीशुदा महिला का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध है। इस बात की जानकारी होने पर कुछ माह पहले महिला का पति उसे व दो बच्चों को लेकर थाना ताजगंज क्षेत्र में रहकर मजदूरी करने लगा। 20 जनवरी को महिला अपने पति व बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिजन उसे मथुरा जिले के कोसी से ढूंढ कर गांव लेकर आए। यहां महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई तो शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई।पंचायत में पंचों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए महिला व उसके प्रेमी को बेइज्जत करने का फरमान सुनाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पहले युवक के सिर का बाल मुंडवाया और फिर दोनों के चेहरे पर कालिख पोत कर उन्हें जूतों की माला पहनाई। फिर गांव में घुमाने का फरमान सुना दिया गया। ग्राम प्रधान व परिजनों ने उन्हें जूते चप्पलों की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया और उनकी जूतों से पिटाई भी की।

कोई टिप्पणी नहीं