ब्रेकिंग न्यूज

संगम के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब


प्रयागराजमाघ मेले का आज तीसरा प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या है।तीर्थों के तीर्थराज कहे जाने वाले संगम नगरी प्रयागराज में लोग घाटों पर मोक्ष की डुबकी लगा रहे हैं। बुधवार रात 12 बजते ही संगम की रेती पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर गंगे व हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की स्नान-दान किया।भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन ने 8 घाटों पर स्नान की व्यवस्था की है। मेले में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। शास्त्रों में मौनी अमावस्या के दिन सुबह से मौन व्रत रखते हुए ध्यान चिंतन आदि करना ज्यादा श्रेयस्कर माना गया है। पूरे साल में 12 अमावस्या होती हैं। इसमें से मौनी अमावस्या का अपना खास महत्व है। इस दिन तेल, तिल, सूखी लकड़ी, कपड़े, गर्म वस्त्र, कंबल और जूते दान करने का विशेष महत्व है।

कोई टिप्पणी नहीं