ब्रेकिंग न्यूज

छात्रा प्रज्ञा त्रिपाठी एक दिन के लिये बनी सांकेतिक जिलाधिकारी


सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति के अन्तर्गत नायिका मेगा इवेन्ट के अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज की कक्षा-12 की छात्रा प्रज्ञा त्रिपाठी को एक दिन का जनपद का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया जिलाधिकारी श्री गुप्ता ने कहा कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम के क्रम में महिलाओं को सशक्ति एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिये सोमवार को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी को बनाकर जनपद के बच्चियों को एक शुभ संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के इवेन्ट से जनपद की और बच्चियों को प्रेरणा मिलेगी। केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्रा प्रज्ञा त्रिपाठी ने आज जनपद के सांकेतिक जिलाधिकारी बनकर जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों के प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारित कराने की कार्यवाही की। प्रज्ञा त्रिपाठी अपने जिम्मेदारी का निर्वहन कर विभागीय योजनाओं को परखा तथा देश और समाज हित में कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सांकेतिक जिलाधिकारी बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह अवसर डीएम  के आर्शीवाद से प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि मैं भी डीएम सर के आर्शीवाद से भविष्य में आईएएस बनकर अपने परिवार, जनपद, प्रदेश व देश का नाम रोशन करूं और इस प्रकार के इवेन्ट से जनपद की छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर प्रवक्ता केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज डाॅ0 दीपा द्विवेदी, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं