ब्रेकिंग न्यूज

मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक ,प्रदेश में दस हजार से भी अधिक बूथ


लखनऊप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश में सघन पल्स पोलियो अभियान का आगाज किया। इस अभियान के तहत आज से प्रदेश में तीन करोड़ से भी अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस बड़े अभियान के लिए प्रदेश में दस हजार से भी अधिक बूथ बनाए गए हैं, जहां पर 69 हजार टीम इस अभियान को मिशन के तहत आगे बढ़ाएंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पोलियाे का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए इसको लेकर लोग सतर्क रहें और पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी के अवंती बाई लोधी अस्पताल में बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर इसका शुभारंभ कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने डफरिन अस्पताल में करीब 10 बजे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो का खतरा अभी टला नहीं है। पड़ोसी मुल्कों के बच्चे बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसे में यहां भी लोगों को सतर्क रहना होगा। वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। अगर इस चक्र से एक भी बच्चा छूट गया तो सुरक्षा चक्र टूट जाएगा।प्रदेश में नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को सुरक्षा की डोज से कवर किया जाएगा। ऐसे में करीब तीन करोड़ 40 लाख बच्चे राज्यभर में हैं। इन बच्चों को दवा पिलाने के लिए एक लाख 10 हजार पोलियो बूथ बनाए गए हैं। वहीं अगले हेल्थ टीम घर-घर जाकर पोलियो की ड्राप पिलाएगी। डोर-टू-डोर अभियान के लिए 69 हजार टीमों का गठन किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं