ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश मे 31,700 हेल्थ केयर वर्कर्स को लग रहे टीके

लखनऊदेश में महामारी के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस अभियान की शुरूआत की। उत्तर प्रदेश में पहले दिन 317 केंद्रों पर 31, 700 हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीनेट किए जाने का अभियान चल रहा है। जबकि राजधानी लखनऊ में 12 केंद्रों पर 1200 लोगों को टीका लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह अभियान शाम 4:00 बजे तक चलेगा।वाराणसी में कोरोना वैक्सिनेशन की शुरुआत हो चुकी है। डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया की पूरी तरह से वैक्सिनेशन के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण हो रहा है। उन्होंने बताया की 12 हजार पैरा मेडीकल वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है पर अभी दस हजार लोगों के लिए ही वैक्सीन आई है। पहले फेज में उन्हें ही लगाई जा रही है। वाराणसी में पहला टीका अजित कुमार मिश्रा डाटा इंट्री ऑपरेटर, महिला अस्पताल को लगाया गया जबकि दूसरा टीका अजित कुमार आंनद चौकीदार, महिला अस्पताल को लगा।कोरोना की वैक्सीन लगी उन्हें कैसा महसूस हुआ और टिका लगने के बाद उनका स्वास्थ्य कैसा है इन सभी सवालों के जवाब इन्होंने दिए और बताया की न वैक्सीन लगने के दौरान कोई परेशानी हुई और न अब कोई दिक्कत है। जो भी अफवाह फैलाई गई वो गलत है। हम सभी स्वस्थ है।
                                                                 
सुल्तानपुर के जिला महिला चिकित्सालय में जनपद के प्रांतीय चिकित्सा सेवा के सचिव  वरिष्ठ एनेस्थेटिक चिकित्सक डॉ आर के मिश्रा एवं स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन का टीका लगवा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं