26 नगर पंचायतें बनीं आदर्श नगर पंचायत
लखनऊ।प्रदेश के 26 जिलों की 26 नगर पंचायतों का चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के लिए किया गया है। इन चयनित नगर पंचायतों का सुनियोजित तरीके से विकास करते हुए आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। यह फैसला नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने लिया है।नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा है कि बढ़ते शहरीकरण को सुनियोजित ढंग से विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में प्रति वर्ष एक छोटी व पिछड़ी नगर पंचायतों का चयन कर उनमें अवस्थापना संबंधी सुविधाओं के समुचित विकास के लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के नाम से योजना प्रारम्भ की गई है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 26 जनपदों की नगर निकायों का चयन कर उन्हें आदर्श नगर पंचायत बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।इन नगर पंचायतों का हुआ है चयनरुदौली -नगर पालिका परिषद (अयोध्या), अझुवा (कौशाम्बी), घिरौर (मैनपुरी), बलरामपुर -नगर पालिका परिषद (बलरामपुर), कटरा मेंद्नीगंज (प्रतापगढ़), माधौगंज (हरदोई), पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली), ललितपुर -नगर पालिका परिषद(ललितपुर), मण्डावर (बिजनौर), बनकटी (बस्ती), खरगूपुर (गोंडा), फरीदनगर (गाजियाबाद), हरिहरपुर (संत कबीर नगर), सिरसागंज-नगर पालिका परिषद (फिरोजाबाद), भटनी बाजार (देवरिया), कछला (बदायूं), कौड़ियागंज (अलीगढ़), बहादुरगंज (गाजीपुर), मटौध (बांदा), सुल्तानपुर-नगर पालिका परिषद (सुल्तानपुर), सिद्धौर (बाराबंकी), मधुबन (मऊ), अम्बेहटा (सहारनपुर), मोहानपुर (कासगंज), कप्तानगंज (कुशीनगर) तथा मुरसान (हाथरस)।
कोई टिप्पणी नहीं