15 फरवरी तक आरक्षण की स्थित हो जायेगी स्पष्ट :- ग्राम्य विकास मंत्री
सुल्तानपुर।नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में जिला अध्यक्ष डा आरए. वर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर मनायी गयी।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं समग्र ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि हम सबको नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए।संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बैठक मे मौजूद जिला पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को बड़ी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो के मूल मंत्र को आत्मसात करके कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी।उन्होंने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और मिशन 2022 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्त्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा करनी होगी।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि संसदीय एवं ग्राम्य विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं होंगे।पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार होंगे।उन्होंने कहा पंचायत चुनाव एक्ट में परिवर्तन के लिए कोई विचार नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 15 फरवरी तक आरक्षण की स्थित स्पष्ट हो जायेगी।ग्राम्य विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए सरकार मुख्य चार योजनाओं पर फोकस कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन। श्री शुक्ला ने कहा यह चार योजनाओं कोरोना काल में संजीवनी बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि *पिछले साढ़े तीन साल में प्रदेश में 14 लाख 61 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाये गये है। वही मुसहर, कुष्ठ रोगी आदि के लिए 50 हजार 740 मुख्यमंत्री आवास बनाये गये है।उन्होंने बताया कि राज्य आजीविका मिशन के तहत 3 लाख 94 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कहा आज पूरा देश उत्तर प्रदेश केविकास कार्यों की सराहना कर रहा है।उन्होंने बताया कि एक ग्रामीण सामुदायिक शौचालय को संचालित करने के लिए समूह की तीन दीदियों को जिम्मेदारी दी जायेगी। इन दीदियों को 5900 रूपये मानदेय भी दिया जायेगा|उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि अब सरकार 250 आबादी वाले गांवो को आच्छादित करने के लिए तेजी से काम कर रही है।बैठक में जिला अध्यक्ष डाॅ आरए. वर्मा ने बैठक में आये हुए सभी कार्यकर्त्ताओं व मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं