ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश मे कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 94.94


लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,68,822 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,11,03,633 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1613नये मामले आये हैं। प्रदेश में 20,473 कोरोना के एक्टिव मामले में से 9,473 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 3,25,276 लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं तथा 3,15,803 लोगों ने अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है।  निजी चिकित्सालयों में 2100 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मे अपना ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1875 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कुल 5,34,224 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 94.94 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,72,234 क्षेत्रों में 4,82,739 टीम दिवस के माध्यम से 3,02,41,763 घरों के 14,74,97,145 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से कल एक दिन में 3892 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 2,60,252 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया।श्री प्रसाद ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों में संक्रमण दर 10.51 प्रतिशत है। पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन जबतक नहीं आ जाती तबतक बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियंत्रण के लिए तकनीकी का व्यापक और बेहतर प्रयोग कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के डी0जी0 मेडिकल हेल्थ उ0प्र0 के पोर्टल पर जाकर घर बैठे ही आप अपने कोविड-19 टेस्टिंग के परिणाम को देखा जा सकता है।  मेरा कोविड केन्द्र ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड-19 जांच केन्द्र की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसके साथ-साथ केन्द्र पर उपलब्ध कोविड-19 की टेस्टिंग विधि की जानकारी भी मिलेगी।श्री प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियां की जा रही है। कोविड की वैक्सीन आने पर उसे रखने के लिए कोल्ड चेन तथा वैैक्सीनेटरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की कार्यवाही चल रही है। इसके साथ ही वैक्सीन को स्टोर करने के समुचित प्रबंधन किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि जब तक वैक्सीन नहीं आती है तब तक सभी लोगों को कोविड-19 के गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन अवश्य करे। कोविड-19 की वैक्सीन जबतक नहीं आ जाती तब तक बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है।

कोई टिप्पणी नहीं