ब्रेकिंग न्यूज

वैकल्पिक सुविधाओं के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं


सुलतानपुर।वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे ने बताया कि कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनर्स को सूचित किया है कि जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिये कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के अतिरिक्त निम्नलिखित वैकल्पिक सुविधाओं के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा सकते हैं। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत व्यक्तिगत रूप से कोषागार में उपस्थित होने के बजाय अधिक से अधिक वैकल्पिक सुविधाओं के माध्यम से जीवित प्रमाण-पत्र जमा करायें।  उन्होंने ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र पेशनर्स द्वारा अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in पर जीवन प्रमाण एप्लीकेशन का प्रयोग करते हुए निकटस्थ जन सुविधा केन्द्र, साइबर कैफे अथवा स्वयं के बायोमेट्रिक इनेबल्ड मोबाइल/कम्प्यूटर के माध्यम से जमा किया जा सकता है। उक्त एप्लीकेशन में आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर फीड करके फार्म खोलें, जिसमें पेंशनर का नाम, पी0पी0ओ0 संख्या, बैंक खाता संख्या तथा IFS कोड भरें। सैन्शनिंग अथॉरिटी में ' State Government Uttar Pradesh' डिसबरसिंग एजेंसी में 'Uttar Pradesh Treasury Sub-treasuries तथा ट्रेजरी/एजेंन्सी का नाम 'Sultanpur' चयन करें। तत्पश्चात बायोमेट्रिक डिवाइस पर अंगूठा लगाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करायें। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन स्वतः कोषागार में प्राप्त हो जायेगा, जिसके पेंशनर को कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नंबर 8765923688/8765923685 पर संम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बैंक के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र पेंशनर्स द्वारा जिस बैंक शाखा से पेंशन प्राप्त की जा रही है, उसके शाखा प्रबन्धक के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जारी कराते हुए कोषागार को उपलब्ध कराया जा सकता है, जिसका कोषागार द्वारा सम्बन्धित बैंक के नोडल शाखा से सत्यापन करा लिया जायेगा। इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा कोषागार को उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव के अनुसार उनके द्वारा पेंशनर्स के लिये उनके घर से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किये जाने की डोरस्टेप सुविधा दी जा रही है। उक्त सुविधा का शुल्क इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा रूपये 70/- मात्र निर्धारित किया गया है। उक्त सुविधा पेंशनर द्वारा POSTINFO ऐप के माध्यम से अथवा अपने निकटस्थ पोस्ट मैन/ ग्रामीण डाक सेवक से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन स्वतः कोषागार में प्राप्त हो जायेगा, जिसके लिये पेंशनर को कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 7408214400 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं