बालिका विद्यालय के बगल सार्वजनिक शौचालय बनने से ग्रामीणों में रोष
सुलतानपुर ।प्राचीन शिव मन्दिर के सामने व महादेवी वर्मा बालिका इण्टर कालेज की दीवार से सटाकर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है।कुड़वार ग्रामसभा के प्रधान द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।महादेवी वर्मा बालिका इण्टर कॉलेज की बाउंड्री वॉल से सटा कर, शिव मंदिर के सामने एवं नाले में बनाया जा रहा है। ग्रामसभा निवासी अवधेश तिवारी, माता प्रसाद पाण्डेय का कहना है कि प्रधान द्वारा सार्वजनिक शौचालय नाले में बनाया जा रहा है व आबादी से बहुत दूर है, सामने सैकड़ों सालों पुराना शिवालय है,बगल में महादेवी वर्मा बालिका इण्टर कॉलेज है, इस स्थान पर यदि शौचालय निर्माण कराया जाता है तो गंदगी बढ़ेगी और ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। माता प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि इसकी शिकायत खण्ड़ विकास अधिकारी कुड़वार से किया है। उक्त स्थान पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराया जाना सरासर ग़लत है। इस संदर्भ में खण्ड विकास अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जाएगी, यदि गलत पाया जाता है तो निर्माण किसी दूसरी जगह कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं