ब्रेकिंग न्यूज

सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई

 


सुलतानपुर।सार्वजनिक स्थलों व शराब की दुकानो के आसपास शराब पीने वालो के विरुद्ध  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर शराब की दुकानो को चेक किया क्षेत्रीय पुलिस ने।पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी को आदेशित किया  कि जनपद की सभी शराब की दुकानो के आसापास व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालो के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाये जिस आदेश पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर समस्त शराब की दुकाने चेक किया। विभिन्न थानो द्वारा कुल 35 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया पुलिस ने । जिसमें से 21 व्यक्तियो के विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट व 14 व्यक्तियो के विरुद्ध 290CRPC की कार्यवाही की पुलिस ने।पुलिस नेे अवगत कराया  कि माहौल खराब करने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं