ब्रेकिंग न्यूज

सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों पर सरकार ने कड़ा एक्शन लिया

 


लखनऊ ।उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 14 लोगों को फरार घोषित कर दिया और उनकी गिरफ्तारी के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि ये प्रदर्शनकारी लंबे समय से फरार चल रहे हैं, यही वजह है कि इन पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने यह कदम उठाया है। नागरिकता संशोधन कानून  और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर  के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है।14 फरार प्रदर्शनकारियों में से 8 प्रदर्शनकारियों पर गैंगस्‍टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर वांटेड घोषित किया गया है और उनके घरों के बाहर नोटिस लगाए गए हैं। इसके अलावा, इन प्रदर्शनकारियों को लेकर कई जगह पोस्‍टर चस्‍पा किए गए हैं। इन आरोपियों पर लखनऊ में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आगजनी करने, सांप्रदायिक वैमनस्यता फैलाने और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।प्रशासन ने पुराने शहर के इलाकों और इमामबाड़ा के पास कई स्थानों पर आरोपियों की तस्वीरें भी चिपका दी हैं।  पिछले साल दिसंबर में लखनऊ में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी सहित 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं