ब्रेकिंग न्यूज

भाजपा को स्थाई सत्ता तभी मिलेगी जब पंचायत चुनाव मे पार्टी परचम लहरायेगी प्रदेश उपाध्यक्ष


सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश पंचायत चुनाव के प्रभारी एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने  कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि भाजपा को स्थायी सत्ता तभी मिलेगी जब पंचायत चुनाव में भाजपा का कब्जा होगा।उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं व सरकार द्वारा किये गए कार्यों के बल पर पार्टी पंचायत चुनाव में जीत का परचम फहरायेगे।श्री पाठक ने कहा पार्टी पूरे जोश व दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी।भाजपा प्रत्याशियों की जीत से हम विकास की गति को और तेजी से आगे ले जा सकते है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक का जिले में पहुँचने पर कार्यकर्त्ताओं ने पयागीपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पर गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पाठक भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार आर्या के पिता श्रीराम आर्या के निधनोपरांत लक्ष्मणपुर स्थित अवन्तिका पैराडाइज लान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए और शोक संवेदना प्रकट की। तत्पश्चात श्री पाठक पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा के बढैयावीर स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा, काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी , निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू , पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, संजय सिंह त्रिलोकचंदी, विजय सिंह रघुवंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डाॅ महिमा शंकर द्विवेदी, एल.के. दूबे , रामदयाल शुक्ला, अशोक सिंह, महेश सिंह, अंकित अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं