ब्रेकिंग न्यूज

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

 


सुल्तानपुर। मासूम के साथ रेप। पड़ोस गांव के रहने वाले युवक ने आज भोर में दिया घटना को अंजाम। घटना के समय नित्यक्रिया के लिये बाहर गई थी माँ। वापस लौटी माँ युवक की दरिंदगी देख हुई सन्न।शोर मचाने पर परिजनो ने आरोपी दरिंदे को पकड़ किया पुलिस के हवाले। आनन फानन मासूम बच्ची को इलाज के लिये भेजा गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र का है मामला। पुलिस ने बताया कि घर वालों ने प्रभारी निरीक्षक कादीपुर को सूचना दी गयी कि रात्रि 3 बजे के आसपास एक बच्ची अपने कमरे में सो रही थी घर की महिलाएं घर की छत से पडोस में शादी देख रही थी ।घर वालों के अनुसार शादी में टेन्ट में काम करने वाले एक व्यक्ति द्वारा बच्ची के साथ बलात्कार  किया गया है। पुलिस को सूचना मिली तत्काल पुलिस मौके पहुच कर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया डाक्टरो के अनुसार बच्ची की स्थिति ठीक है फिर भी एतियातन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।



कोई टिप्पणी नहीं