ब्रेकिंग न्यूज

ट्रामा सेन्टर का किया निरक्षण डीएम ने


सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने एल-2 ट्रामा सेन्टर अमहट में कोविड-19 पाजिटिव भर्ती मरीजों एवं सिटी स्कैन सेन्टर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय एल-2 कोविड-19 हास्पिटल में कुल 5 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 2 कैदी भी कोविड-19 पाजिटिव मरीज भर्ती हैं, जिसमें एक महिला कोविड-19 पाजिटिव मरीज है, जिसकों अलग कमरे में भर्ती किया गया है। एल-2 हास्पिटल में भर्ती सभी मरीज स्वस्थ हैं और सभी मरीजों को नियमित खाना-पानी, दवा आदि मिल रहा है। किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही है। जिलाधिकारी ने एल-2 ट्रामा सेन्टर हास्पिटल में दवा की उपलब्धता और अन्य आवश्यक सामानों की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने एल-2 ट्रामा सेन्टर में साफ-सफाई आदि का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी  गुप्ता ने स्वयं अपना सिटी स्कैन कराकर सिटी स्कैन मशीन की गुणवत्ता परखी।

कोई टिप्पणी नहीं