ब्रेकिंग न्यूज

दो सौ एकड़ की फसल नही होगी जलमग्न, ड्रेन बनने से आएगी किसानों के चेहरे पर मुस्कान


त्रिलोकचंदी के भागीरथी प्रयास से धरती उगलेगी सोना

रिपोर्ट:-योगेश यादव

सुल्तानपुर।विपक्ष के दिनों से  प्रयासरत रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह त्रिलोकचंदी की मेहनत का असर  साफ दिखा  ।आज इसौली विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति मंत्री बलदेव सिंह ने ग्रामीणों को दी ड्रेन की सौगात।

नौ करोड़ से तैयार होने वाले ड्रेन से खत्म होगी जलभराव की समस्या। अब बीते चालीस वर्षो से आये दिन जलमग्न रहने वाली 200 एकड़ से अधिक भूमि पर होगी खेती।स्थानीय किसान होंगे  खुशहाल। मालूम हो कि समाजवादी पार्टी के समय वर्ष 2016 के पहले से ही वरिष्ठ नेता त्रिलोकचंदी स्थानीय जनता के लिए संघर्षशील रहे हैं ।

इसके पहले उन्होंने शहर के तिकोनिया पार्क में धरना देकर सत्तारूढ़ रही समाजवादी पार्टी सरकार को आईना दिखाया। मालूम हो कि ड्रेन नहीं बनने से गोमती नदी पश्चिम वाहिनी विकासखंड कुड़वार एवं धनपतगंज में स्थित तीन दर्जन गांव खादर ,बसंतपुर ,गोविंदपुर ,मखदुमपुर ,माता परसपुर बहुबरा, माधवपुर ,अजीतपुर ,कुटिया, रामनगर ,ख्वाजापुर ,तीर गांव, नानू का पुरवा ,बाबू का पुरवा, पूरे मदनी ,सोती, तिवारीपुर, पूरे बसंत, उपाध्याय पुर,बढ़नपुर, सुजानपुर, चन्दौर, भवानीपुर ,तारा का पुरवा ,अगई ,सलाम माधवपुर तीर अमरउजा सरपुर झज्जर नौगातीन समेत दर्जनों गांव में जलभराव की स्थिति रहती थी ।वरसात के बाद भी घुटनों से ऊपर तक पानी रहते थे ।जिस कारण समतल भूमि सालों साल जलमग्न रहती थी ।लेकिन अब ड्रेन बनने से  क्षेत्र की सैकड़ों जनता के बहाए गए पसीने का फल दिखने लगा संजय सिंह त्रिलोकचदी ने कहा।

कोई टिप्पणी नहीं