खाद्य सचल दल ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना संग्रहित किया
अमेठी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी अमेठी के आदेश के अनुपालन में दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया, खाद्य तेल, एवं वनस्पति, घी, विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, रंगीन मीठे खिलौने, अन्य खाद्य पदार्थ की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने व आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु अभिहित अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा जनपद स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर निम्नलिखित खाद्य पदार्थो का नमूना संग्रहित किया टीकरमाफी स्थित जय प्रकाश किराना स्टोर से बिस्कुट एवं बन का एक-एक नमूना संग्रहित किया। रामगंज बाजार से खुशी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया । अनुज स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से खोया की बर्फी का एक नमूना संग्रहित किया । उक्त चारों नमूनें विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किये जा रहे हैं। खाद्य सचलदल में सिद्धार्थ कुमार , रोशनी सिंह तथा रश्मि प्रभा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं