डीएम और एसपी ने यातायात माह का किया शुभारंभ
सुलतानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने पुलिस कार्यालय के सम्मुख यातायात माह नवम्बर-2020 का फीता काट कर शुभारम्भ किया तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना से देर भली का नारा जन-जन तक पहुचायें जिससे लोगो का जीवन बचाया जा सके । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह क्षेत्राधिकारी नगर सतीश चंद्र शुक्ला प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, यातायात उप निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस में यातायात नियमों का पालन सम्बन्धी जागरूकता सीट बेल्ट,हेलमेट पहनना, ओवर स्पीडिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन,ईयर फोन का प्रयोग न करना, नशे की हालत में वाहन न चलाने आदि के संबंध में जागरूक किया तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया ।

कोई टिप्पणी नहीं