दो गाड़ियों की टक्कर में 6 की मौत
लखनऊ। बहराइच सोमवार तड़के सुबह दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादस में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल तो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मिली सूचना के अनुसार गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास जायरीनों से भरी वैन को अज्ञात वाहन ने आज तड़के सुबह टक्कर मार दी जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह जायरीनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि अम्बेडकरनगर के किछौछा में श्रद्धालु जियारत करने गए थे। वहां से जियारत करके लखीमपुर लौट रहे थे। शिवदहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने वैन को टक्कर मार दी जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है तथा मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं