ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश में 22,846 कोरोना के एक्टिव मामले

 


लखनऊ।प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,49,213 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,63,77,058 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2112 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 22,846 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 4,71,204 कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके है। उन्होंने बताया कि आज आर0टी0पी0सी0आर0 के माध्यम से 72,818 कोविड-19 की टेस्टिंग की गयी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर लोगों को विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है। ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 2,885 चिकित्सीय परामर्श लिए है। अब तक कुल 1,99,503 लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके है। उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी ऐप तमिलनाडु के बाद उत्तर प्रदेश देश में दूसरा राज्य है। जो ई-संजीवनी पर चिकित्सीय परामर्श लिया जा रहा है और यह निरन्तर जारी है।  

कोई टिप्पणी नहीं