ब्रेकिंग न्यूज

विधानसभा के सामने महिला ने खुद को आग लगाई


लखनऊ  । विधानसभा के सामने एक महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला को जलते हुए देखकर लोग सकते में आ गए। मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया। उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला ने क्यों आग लगाई, अभी तक पता नहीं चल सका है।मंगलवार सुबह 11:30 बजे की है। एक महिला अचानक भाजपा कार्यालय के सामने गेट नंबर 2 के बाहर पहुंची। घटनास्थल विधानसभा के सामने है। महिला ने पहले खुद पर केरोसिन डाला। इसके बाद खुद को आग लगा ली।  महिला आग की लपटों में घिर गई।आसपास के लोगों ने कपड़े की मदद से आग बुझाई। पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला 50% से ज्यादा जल गई है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला महराजगंज की रहने वाली है और उसने अपने पति पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। जैसे ही महिला ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के मुताबिक अभी शुरुआती जांच की जा रही है। महिला महाराजगंज की रहने वाली है जिसके बारे में बाकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं