ब्रेकिंग न्यूज

वीर जवानों के लिए भी जलाएं एक दीया प्रधानमंत्री ने कहा

 


 नई दिल्ली।70वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने। उन्होंने दशहरे की शुभकामनाएं दीं। यह भी कहा कि कोरोना काल में आगे भी कई त्योहार आने वाले हैं। इस दौरान भी हमें संयम से रहना है। बाजार में जब कुछ खरीदारी करने जाएं तो स्थानीय चीजों का ध्यान रखें।आज सभी मर्यादा में रहकर पर्व मना रहे हैं। पहले दुर्गा पंडालों में भीड़ जुटती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। पहले दशहरे पर भी मेले लगते थे, इस बार उनका स्वरूप अलग है। रामलीला पर भी पाबंदियां लगी हैं। गुजरात में गरबा की धूम होती थी। आगे और भी पर्व आएंगे। ईद, शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती, दीवाली छठ पर भी हमें संयम से काम लेना है।ज्योतिर्लिंगों और शक्तिपीठों की स्थापना ने हमें भक्ति के रूप में एकजुट किया। प्रत्येक अनुष्ठान से पहले विभिन्न नदियों का आह्वान किया जाता है। इसमें सिंधु से कावेरी तक का नाम लिया जाता है। सिखों के धर्मस्थलों में पटना साहिब और नांदेड़ साहेब गुरुद्वारे शामिल हैं। ऐसी ताकतें भी रही हैं जो देश को बांटने का प्रयास करते रहे हैं। देश ने भी इनका मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमें अपने छोटे से छोटे कामों में एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लाना है।

मैं आपसे एक वेबसाइट ekbharat.gov.in देखने का आग्रह करता हूं। इसने नेशनल इंटीग्रिटी को आगे बढ़ाने के कई प्रयास दिखाई देंगे।जब हम त्योहार की तैयारी करते हैं, तो बाजार जाना सबसे प्रमुख होता है। इस बार बाजार जाते वक्त लोकल फॉर वोकल का संकल्प याद रखें। स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी है। सफाईकर्मी, दूध वाले, गार्ड इन सवका हमारे जीवन में भूमिका महसूस की है। कठिन समय में ये साथ रहे। अपने पर्वों में इन्हें साथ रखना है। सैनिकों का भी ध्यान रखें, उनके सम्मान में एक दीया जलाएं। पूरा देश वीर जवानों के परिवार के साथ है। हर व्यक्ति जो परिवार से दूर है, उसका आभारी हूं।

                                             


कोई टिप्पणी नहीं