ब्रेकिंग न्यूज

सोशल मीडिया फ्रेंड ने घर पहुंचकर दुष्कर्म किया


मध्य प्रदेश।  सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़के-लड़कियों की दोस्ती के बाद दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब ऐसे ही एक मामले में एक एनआरआई की नाबालिग बेटी से सोशल मीडिया फ्रेंड ने घर पहुंचकर ज्यादती कर दी। लड़की से उसके परिवार और घर पर रहने वालों की जानकारी जुटाकर वह उसके घर पहुंच गया।एक बार दुष्कर्म करने के बाद वह लड़की पर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मानसिक तनाव से उभरते हुए लड़की ने इसके बारे में मां को बता दिया। इतना ही नहीं उसने शनिवार देर रात शाहजहांनाबाद थाने पहुंचकर उसने लड़के के खिलाफ एफआईआर करवाई।शाहजहांनाबाद पुलिस थाने की एसआई कल्पना ने बताया कि 15 साल की छात्रा कक्षा दसवीं में पढ़ती है। उसके पिता विदेश में एक कंपनी में मैनेजर के पद पर है, जबकि मां का खुद का बिजनेस है। मार्च में उसकी पहचान एक वीडियो ऐप के माध्यम से लालघाटी में रहने वाले किसी आदित्य ठाकुर से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर उनकी बातचीत होने लगी।लड़की ने बताया कि आदित्य उसके घर का पता लेकर 21 जुलाई को उसके पास आ गया। उस दौरान मां काम से बाहर गई हुई थीं, जबकि उसके दोनों छोटे भाई बाहर खेल रहे थे। आदित्य ने जबरन दबाव बनाते हुए उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कहा कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद छात्रा गुमसुम रहने लगी और किसी से कोई बात नहीं करती थी।इधर, आदित्य दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डालने लगा। उसने एक-दो बार घर आने का भी प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने किसी न किसी तरह उसे आने से रोक दिया। पीड़िता ने बताया कि शनिवार को एक बार फिर वह घर आना चाह रहा था। मना करने पर धमकाने लगा। इसी से परेशान होकर उसने मां को सब बता दिया। थाने पहुंचकर उन्होंने आदित्य के खिलाफ शिकायत की।

कोई टिप्पणी नहीं