स्मैक और तमंचा कारतूस के साथ दो को गिरफ्तार किया पुलिस ने
सुलतानपुर। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से स्मैक व तमंचे के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक के पास से 200 ग्राम स्मैक ,तमंचा व कारतूस तो दूसरे के पास से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया। धम्मौर थानाध्यक्ष रविकुमार सिंह शुक्रवार की शाम गश्त के दौरान अमेठी बार्डर के पास एक युवक द्वारा स्मैक बेचने की सूचना मिली।सूचना पर पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी में आरोपित के पास से 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सौरभ पाल उर्फ साका पुत्र आसरे पाल निवासी कटरा महरानी,थाना मुंशीगंज,जिला अमेठी बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। इसके अलावा अमेठी बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी।इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम जय प्रकाश पाल पुत्र रामसेवक पाल, निवासी माना पट्टी ,थाना रानीगंज ,जिला प्रतापगढ़ बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज किया है। टीम में उप निरीक्षक सर्वेश कुमार विमल,कांस्टेबल दूधनाथ, भूपेंद्र व सुधीर कुमार आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं