ब्रेकिंग न्यूज

महिलाओं में जागरूकता व उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बी बनाने हेतु पॉक्सो कानून के सम्बन्ध में नारी शक्ति जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन


सुलतानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत, शक्तिपरी, लैंगिंक समानता, लैंगिंक हिसां की रोकथाम पीडि़त को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाना, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव, सहायता, पुनर्वास तथा हिंसा करने हेतु दण्ड का प्रावधान जैसे विषयों पर चर्चा कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिये विशेष बल दिया।  जिलाधिकारी ने महिलाओं पर होने वाली हिंसा/उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि समाज में नारी समाज की धुरी है, उसके बिना संसार अधूरा है। नारी सर्व शक्तिमान है समाज को उसके प्रति सम्मान देना हम सब का कर्तव्य है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सी0बी0एन0 त्रिपाठी ने कहा कि देव स्वरूप मातृ शक्तियां इस धरा की अनमोल धरोहर के रूप मे सामर्थवान हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा पॉक्सों कानून‘‘ एवं लैंगिक उत्पीड़न महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण पर विस्तृत चर्चा के साथ देश की प्रगति में शान्ति सुरक्षा एवं विकास के लिए सभी लोगों को मिलकर आगे आने हेतु प्रेरित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचारों को व्यक्त किया गया।  उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कोविड-19 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 4 महिला चिकित्सकों, 5 ए0एन0एम0, 6 आशा एवं 5 आगंनबाडी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टों भेंटकर सम्मानित किया । मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने की अपील करते हुए कार्यक्रम का समापन किया । इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, चाइल्ड लाइन अध्यक्ष, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता एवं महिला शक्ति केन्द्र, सखी वन स्टॉप सेन्टर, सी0पी0एस0, चाइल्ड लाइन सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं