आधी अधूरी तैयारियों के बीच खुल रहा है धान क्रय केंद्र
सुलतानपुर।प्रदेश सरकार के निर्देश पर 15 अक्टूबर से जनपद के सभी धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी किसानों से की जाएगी। कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के उतमानपुर एफसीआई गोदाम पर पर आधी अधूरी तैयारियों के बीच धान क्रय केंद्र खोला गया है धान क्रय केंद्र पर किसानों जानकारी देने के लिए एक भी बैनर पोस्टर लगाया नहीं गया है। किसानों को जानकारी देने के लिए क्रय केंद्र पर एक भी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद नहीं।
कोई टिप्पणी नहीं