मिशन शक्ति काउंटर पर पहुँची पीड़िता से बोला गया "मुझे क्या दोगी
ससुराल में कब्जा दिलाया दिलाओ तो मुझे क्या दोगी
मिशन शक्ति काउंटर कहीं कर्मियों के लिए बना अवसर
रिपोर्ट योगेश यादव
सुल्तानपुर।ससुराल से धक्के मारकर भगाई गयी पीड़िता को दूसरा झटका तब लगा जब उससे महिला थाने में सौदेबाजी की गई।फिलहाल पीड़िता दुधमुँहे बच्चे को लेकर लौट आई है।पीड़िता रोजी ने बताया कि साल भर पूर्व 16 नवम्बर को उसका ब्याह कल्लू निवासी मेजरगंज के साथ हुआ था। एक महीने बाद ही ससुरालीजनों ने उसे धक्के मार कर घर से निकाल दिया ।अब पति के साथ वह लाला का पुरवा में किराए पर रह रही है । जब पति के साथ महिला थाना पहुंची तो उससे कहा गया "यहां सिर्फ पति और पत्नी का विवाद ही देखा जाता है।" उससे एक और फाइल बाहर से मंगवाई गई ।दो सेट में दरख्वास्त ली गयी।बकायदा रोजी के नाम से लाल रसीद भी काट कर दी गई ।लेकिन दूसरी केबिन में जब ले जाया गया तो वहां एक वर्दीधारी ने महिला ने कहा यदि तुम को हम ससुराल में कब्जा दिला दें तो मुझे क्या दोगी❓फिलहाल इस बाबत महिला थानाध्यक्ष से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है । वह पीड़िता रोजी से भी नहीं मिली हैं।उनकी ड्यूटी सीताकुंड घाट पर लगी हुई है।इस प्रकरण को देख कर बताएंगे कि आखिर पूरा मामला क्या है ?कहना मुनासिब होगा कि चंद रोज पहले थाने में खुले मिशन शक्ति काउंटर पर भ्रष्टाचार का घुन लगना शुरू हो गया है। अब पीड़ितों से ही सौदेबाजी की जाती है ।इसके पहले भी महिला थाना की कई शिकायतें आ चुकी हैं।पीड़ित महिला सौदा करने वाले कर्मी का नाम नही जानती मगर पहचानती जरूर है।

कोई टिप्पणी नहीं