ब्रेकिंग न्यूज

त्योहारों के मद्देजनर सरकारी अधिकारियों की छट्टी पर रोक


लखनऊउत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी त्योहारों के मद्देजनर सरकारी अधिकारियों की छट्टी पर रोक लगा दी है। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी दिशानिर्देश जारी किए हैं जिनके मुताबिक, वर्तमान में त्योहारों के आयोजन का समय है ऐसे में जिलाधिकारी अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए तैयार रहें और अवकाश पर ना जाएं।
उन्होंने कहा कि कई जिलों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके संबंध में सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश हैं। इसको लेकर उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जाए और इन घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि शीतकालीन मौसम में कई जिलों में वायु प्रदूषण में भी वृद्धि हो जाती है। इस संबंध में कार्य योजना तैयार कर अमल किया जाए इसको लेकर तत्काल बैठक करके वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं