प्रदेश में कोरोना से रिकवरी का प्रतिशत 86.47
लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,62,212 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,04,26,042 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के संक्रमित 3,946 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 3,51,966 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 86.47 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 49,112 कोरोना के एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 22,987 लोग हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3656 लोग ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,28,604 क्षेत्रों में 3,96,629 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,58,52,662 घरों के 12,81,38,151 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 4006 पूल की जांच की गयी, जिसमें 3515 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 491 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से कल 2564 लोगों ने घर बैठे चिकित्सकीय सलाह प्राप्त की। अब तक कुल ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से 1,13,323 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं