ब्रेकिंग न्यूज

कोविड-19 जन जागरूकता/जन आंदोलन अभियान का किया शुभारम्भ पीएम ने


लखनऊ।उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना  नवनीत सहगल ने  लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने आज कोविड-19 जन जागरूकता के लिए एक जन आंदोलन अभियान का शुभारम्भ किया है। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की अपील की है। उसी क्रम मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने टीम-11 की बैठक में उपस्थित मंत्रियों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को  प्रधानमंत्री  के जन आंदोलन अभियान में जुड़ने के लिए संकल्प/शपथ दिलायी तथा प्रदेश के सभी जनपदों में भी जगह-जगह यह शपथ दिलायी गयी है। इसके लिए पूरा अभियान चलाया जायेगा कि प्रधानमंत्री का अभियान/आह्वाहन को घर-घर, गांव-गांव पहुचाया जाए। कोविड-19 से जीतने के लिए प्रधानमंत्री  के संदेश ‘‘मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोएं, सामाजिक दूरी का अनुपालन करे और दो गज की दूरी‘‘ का अभ्यास करे। कोरोना के विरूद्ध लड़ाई जीतने के लिये हम सब मिलकर प्रधानमंत्री  के आह्वाहन को सफल बनाये। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर माॅस्क न पहनने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।  श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के केस कम हो रहे है ऐसे समय में अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता है। प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,67,082 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,13,75,818 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना सेे संक्रमित 3,376 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,690 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,78,662 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 88 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश में 42,552 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 20,205 लोग हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम दिवस के माध्यम से 1,34,416 क्षेत्रों में 4,07,653 टीम दिवस के माध्यम से 2,64,75,575 घरों के 13,09,33,888 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज 14,834 हाॅट स्पाॅट एरिया है। उन्होंने कहा कि हाॅट स्पाॅट एरिया में 224 की कमी आयी है। प्रदेश के 15,047 कन्टेनमेंट जोन के 1,165 थानान्तर्गत, 10,91,008 मकानों के 60,27,045 लोगों को चिन्हित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं