ब्रेकिंग न्यूज

विद्युत विभाग ने लगाया सेवा कैंप


 सुलतानपुर। धनपतगंज विकासखंड में विद्युत विभाग ने लगाया विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या से संबंधित सेवा कैंप। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अर्जुन राम बौद्ध ने बताया कि यह सेवा कैंप जनपद के सभी विकास खंडों में अक्टूबर माह तक चलेगा जिसमें उपभोक्ताओं के विद्युत से संबंधित समस्त समस्याओं का समाधान सेवा कैंप में किया जाएगा। अधिशासी अभियंता  अर्जुन राम बौद्ध ने  विद्युत उपभोक्ताओं से  कहा कि  आप लोग अपना बिल  समय से जमा करें धनपतगंज विद्युत सेवा कैंप में सैकड़ों लोगों ने विद्युत से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बबीता तिवारी और विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं