एमएलसी के निधन पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने शोक जताया
सुल्तानपुर-सपाइयों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य श्रीराम सिंह यादव (एसआरएस) के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया।मौन धारण कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।बरौसा स्थित आवास में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर राम सहाय यादव ने एमएलसी श्रीराम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।शोकसभा में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ श्रवण यादव ,जिला कोषाध्यक्ष सूर्य लाल यादव,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष फूल चन्द्र यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं