डीएम ने क्षेत्रीय वनाधिकारी रेंज का किया आकस्मिक निरीक्षणा


सुलतानपुर।जिलाधिकार रवीश गुप्ता ने क्षेत्रीय वनाधिकारी पाचोपीरन रेंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी को वन रक्षक राम प्रसाद मिश्र मौके पर मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय में क्षेत्रीय वनाधिकारी बैठते हैं, जो कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। वन रक्षक  मिश्रा द्वारा बताया गया कि इस कार्यालय में एक रेंजर तथा दो वन रक्षक कार्यरत हैं। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित पंजिका न बनाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल उपस्थिति पंजिका बनाये जाने का दिया निर्देश। जिलाधिकारी ने अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वन रक्षक  मिश्र से उपस्थिति पंजिका मांगे जाने पर अवगत कराया गया कि इस कार्यालय में उपस्थिति पंजिका नहीं बनायी गयी है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा यह स्थिति अत्यन्त आपत्ति जनक पाये जाने पर तत्काल उपस्थित पंजिका बनाये जाने के कड़े निर्देश दिये गये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी तथा कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थिति होना सुनिश्चित करें।  उन्होंने कार्यालय परिसर में लगे बोर्ड बहुत ही पुराने तथा जंक लगे हुए मिलने पर तत्काल पेन्ट कराकर लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश सम्बन्धित को दिये। 

Post Comment

कोई टिप्पणी नहीं