ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश में 52,160 कोरोना के एक्टिव मामले


लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,60,717 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 99,37,675 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना के संक्रमित 4,069 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 3,36,981 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5711 लोग उपचारित हुए। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 85.34 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 52,160 कोरोना के एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 25,399 लोग हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3647 लोग तथा सेमी पेड एल-1 प्लस में 108 लोग ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,25,065 क्षेत्रों में 3,90,012 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,54,78,965 घरों के 12,64,06,807 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि कल  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एल-2 लेवल के 7 हास्पिटलों का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक जिले में एल-1 हास्पिटल के साथ-साथ एल-2 हास्पिटल भी स्थापित किये जाए। जिससे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में जन सामान्य को इलाज कराने मे सुविधा प्राप्त हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं