ब्रेकिंग न्यूज

एक हफ्ते में पूरी होगी 31,661 सहायक अध्यापकों की भर्ती


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्च अधिकारियों की बैठक में यह ऐलान किया।  अब विभागों,भर्ती बोर्डों व  चयन आयोगों को इसी हिसाब से आगे काम करने को कहा है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि अब तक तीन लाख भर्तियां पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से हुईं हैं। इसी तरह आगे पारदर्शी तरीके से भर्तियां कराई जाएं। उन्होंने मुख्य सचिव समेत सभी अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों को एक  सप्ताह में खाली पदों का ब्योरा देने को कहा है। प्रदेश के 84 विभागों में लगभग तीन लाख पद खाली पड़े हैं। मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट कर कहा, चयन प्रक्रिया में शुचिता व पारदर्शिता  हमारी नीति है और इसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी प्राइमरी स्कूलों में चल रही 69000 शिक्षक भर्ती एक हफ्ते के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इनमें 31660 पदों पर भर्ती के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक 37,339 पदों को शिक्षामित्रों के लिए छोड़ा गया है। इस भर्ती में कट ऑफ मामला सुप्रीम कोर्ट में है और 21 मई को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया है कि शिक्षामित्रों के लिए पदों को छोड़ कर बाकी भर्ती पूरी की जाए।


 

कोई टिप्पणी नहीं