ब्रेकिंग न्यूज

मनमाने ढंग से कार्य कराकर अपनी जेब भरने में मस्त जिम्मेदार लोग


सुलतानपुर।स्थानीय विकास क्षेत्र में सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। जिम्मेदार लोग नियम निर्देशों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से कार्य कराकर अपनी जेब भरने में मस्त हैं। कुड़वार विकासखंड क्षेत्र की आठ न्याय पंचायतों में कुल 75 ग्राम पंचायतें स्थित है। ग्राम पंचायतों का कार्य संचालन के लिए ग्राम पंचायत/ विकास अधिकारियों की तैनाती  है। ग्राम पंचायतों  में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, जल निकासी , खड़ंजा, नाली प्रसाधन, प्रकाश व्यवस्था आदि कार्य कराने के लिए पंचायतों के खाते में धन भेजते हुए शासन प्रशासन ने नियम निर्देश जारी किए गए हैं। क्षेत्र में जनप्रतिनिधि और ग्राम पंचायत /विकास अधिकारी नियम निर्देशों का उल्लंघन कर  मनमाने ढंग से कार्य कराने में मस्त है। क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों मे़ हैंडपंप रिबोर के नाम पर काफी धन खर्च कर दिया गया परंतु धरातल पर रिबोर देखने को नहीं मिल रहा है। रिबोर के नाम पर नए इ़ण्डिया मार्क टू हैंडपंप स्थापित कराये गए हैं‌‌। नाली निर्माण के नाम पर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। प्रकाश व्यवस्था के नाम पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम सचिवों ने घटिया स्ट्रीट लाइटें लगवा कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। प्रसाधन के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट जमकर हुई है। घटिया निर्माण के चलते तमाम प्रसाधन बनने के बाद से निष्प्रयोज्य पडे़ हैं। जल निकासी के लिए ह्यूम पाईप खरीद जनप्रतिनिधियों और ग्राम सचिवों के लिए वरदान साबित है़। खडंजा निर्माण मे़ं घटिया ईंट प्रयोग और मिट्टी ढुलाई के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट कर जनप्रतिनिधि और ग्राम सचिव अपना जेब भरने में मस्त हैं। कार्यों की जांच और निरीक्षण करने वाले जिम्मेदार लोग भी भ्रष्टाचार की बहती गंगा में हाथ धोने में पीछे नहीं है। क्षेत्र के दिनेश पाठक, रामसूरत तिवारी, विनोद सिंह आदि ने जिलाधिकारी सहित मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी से  कराये गए कार्यों एवं भ्रष्टाचार की जांच कराने की आवाज उठाई है।

कोई टिप्पणी नहीं