ब्रेकिंग न्यूज

64 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव 26 लोग पूर्ण स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज


सुलतानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सीबीएन त्रिपाठी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार दिनांक 07 अगस्त, 2020 को कुल 197 कोविड -19 सैंपल्स की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें से 181 निगेटिव तथा 16 व्यक्ति कोविड-19 पाजिटिव पाये गये हैं। पाजिटिव पाये गये व्यक्तियों में अचिन्त गुप्ता उम्र 26 वर्ष पुत्र, अभिषेक गुप्ता उम्र 28 वर्ष पुत्रगण विजय कुमार गुप्ता निवासी 1751 पंजाबी कालोनी सुलतानपुर, विकास उम्र 20 वर्ष, राहुल उम्र 30 वर्ष, शिव मूरत उम्र 21 वर्ष, मो0 मुनव्वर उम्र 30 वर्ष, ईद मोहम्म्द उम्र 30 वर्ष, गुलशेर उम्र 27 वर्ष एवं अकबर अली उम्र 22 वर्ष, शिवम् खरे उम्र 22 वर्ष, आंचल खरे उम्र 24 वर्ष पुत्र एवं पुत्री अरबिन्द खरे निवासी 55/4कर्मयोगी नगर सुलतानपुर, अमित सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र नागेन्द्र सिंह निवासी कोथराकलां पी0पी0 कमैचा सुलतानपुर,रूपेश सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी म0नं0 3198/सी विवेक नगर सुलतानपुर में जो डब्ल्यू0एच0ओ0 में मॉनीटर के पद पर कार्यरत हैं। सुजीत तिवारी उम्र 43 वर्ष निवासी झौव्वारा भदैया सुलतानपुर, विजय प्रताप सिंह उम्र 68 वर्ष पुत्र राम नवल सिंह निवासी धरौरा लम्भुआ सुलतानपुर, लक्ष्मन चौरसिया उम्र 51 वर्ष पुत्र श्याम लाल चौरसिया निवासी 386 मेजरगंज ठठेरी बाजार सुल्तानपुर में कोविद - 19 कि पुष्टि हुई है। 1228 कोविड-19 एन्टीजेन किट से टेस्ट किये गये है जिसमें से 48 कोविड-19 पॉजिटिव केस पॉजिटव पाये गये हैं, जिसमें 725 ग्रामीण क्षेत्र एवं 503 नगरीय क्षेत्र में जांच की गयी है। टूनेटमशीन द्वारा 9 व्यक्तियों की जांच की गयी जो सभी निगेटिव पाये गये।   कोविड केयर सेन्टर के0एन0 आई० पी०एस०एस0 फरीदीपुर सुलतानपुर से 26 व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ्य होने के उपरान्त डिस्चार्ज किये जा चुके है। मास्क लगायें, सामाजिक दूरी बनाये रखें और स्वस्थ रहें।





कोई टिप्पणी नहीं