ब्रेकिंग न्यूज

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव/रोकथाम की एडीएम (वि०/रा०) ने दी जानकारी


सुलतानपुर।  अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड–19) के संक्रमण से बचाव/रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद सुलतानपुर मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2187 व्यक्तियो मे से 2186 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया, तथा 01 व्यक्ति शेष है | जनपद में 127178 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे में 127178 व्यक्तियो की अवधि पूर्ण हो गयी है   शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-03 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव 03 क्षेत्र को हाट स्पाट तथा 192 पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गय है। नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में 5 सर्विलान्स टीम लगाकर डोर-टू-डोर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही साथ समस्त नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई सेनेटाइजेशन का कार्यक्रम चल रहा है। महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक इस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 621  एफ0आई0आर0 तथा 1578 व्यक्तियो की गिरफ्तारी की गयी है।   जनपद  मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 27850 नमूना लिया गया जिसमे से 26514 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 1336 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 1831 है, जिसमे से 1502 मरीज ठीक हो गये तथा 31 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 298 मरीज का इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं