ब्रेकिंग न्यूज

जनपद मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 1714 जिसमे से 1225 मरीज ठीक 29 व्यक्ति की मृत्यु

सुल्तानपुर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड–19) के संक्रमण से बचाव/रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद  मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2182 व्यक्तियो मे से 2180 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया, तथा 2 व्यक्ति शेष है | जनपद में 127178 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे में 127178 व्यक्तियो की अवधि पूर्ण हो गयी है | शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-03 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव 3 क्षेत्र को हाट स्पाट तथा 158 पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गय है। नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में 5 सर्विलान्स टीम लगाकर डोर-टू-डोर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही साथ समस्त नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई सेनेटाइजेशन का कार्यक्रम चल रहा है। महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक इस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 619  एफ0आई0आर0 तथा 1577 व्यक्तियो की गिरफ्तारी की गयी है। 
         जनपद  मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 25495 नमूना लिया गया जिसमे से 23965 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 1530नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद  मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 1714 है, जिसमे से 1225 मरीज ठीक हो गये तथा 29 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 460 मरीज का इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं