ब्रेकिंग न्यूज

सीएम पहुंचे अयोध्या रामलला के दर्शन के बाद तैयारियों का लिया जायजा


अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत होने वाली है। यहां आगामी 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास और भूमि पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कारसेवक पुरम पहुंच गए हैं। यहां वह संतों और ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं। इससे पहले ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संतो और योगी आदित्यनाथ को बताया कि शिलान्यास के कार्यक्रम में अयोध्या और अयोध्या के बाहर अध्यात्मिक जैन बौद्ध सभी धर्मों के लोगों को बुलाने का एक विचार चल रहा है। यह बड़ा व्यापक कार्यक्रम है।इससे पहले तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। योगी सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर गए और उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए। राम जन्मभूमि कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों की सफाई के काम का जायजा लेने के बाद वह कारसेवक पुरम पहुंचे। कारसेवक पुरम में अयोध्या के प्रमुख संत एवं धर्माचार्य के साथ बैठक कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने शनिवार को श्रीरामजन्मभूमि में मयार्दा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के भाइयों को नये आसन पर विराजमान कराया  मंदिर परिसर में पहले से ही ट्रस्ट के सदस्य मौजूद थे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने परिसर में होने वाले निर्माण कार्याें की जानकारी मुख्यमंत्री को दी
अयोध्या में रामजन्मभूमि के लिए संगठित रूप से देशव्यापी आंदोलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मार्गदर्शन में विश्व हिन्दू परिषद ने संतों के निर्देशन में चलाया और परिणाम हमारे सामने आया।अयोध्या के सामने एक अवसर है कि दुनिया जिस प्रकार से अयोध्या को देखना चाहती है उस प्रकार की क्षमता हम लोगों में है या नहीं। ये हमें स्वयं अपने आत्म अनुशासन के माध्यम से दुनिया को साबित करना है, अयोध्या को देश और दुनिया का गौरव प्रदान करेंगे  योगी आदित्यनाथ ने कहा।

कोई टिप्पणी नहीं