4 वर्षीय बच्ची सहित चार लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
सुलतानपुर।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि 19 जुलाई, 2020 को वीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोबाटनी लैब लखनऊ को प्रेषित कोविड-19 के 294 सैम्पल्स की रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है, जिसमें से 290 निगेटिव तथा 4 व्यक्ति कोविड-19 पाजिटिव पाये गये हैं। कोरोना पाजिटिव पाये गये व्यक्तियों में राजाराम पुत्र राम सुख दूबे, उम्र 65 वर्ष, ग्राम भीखी पाण्डेय का पुरवा ब्लाक धनपतगंज सुलतानपुर में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। कु0 लाडो पुत्री अंकलेश्वर प्रसाद, उम्र 4 वर्ष, निवासिनी म0नं0 13 रूहट्टागली सुलतानपुर में कोविड-19 की पुष्टि हुई है, जो पूर्व में कोविड-19 पाजिटिव आये अखिलेश्वर प्रसाद के सम्पर्क में आयी थी। बिंजू अग्रहरि पुत्री भोला अग्रहरि, उम्र 26 वर्ष, निवासी म0नं0 32 घण्टाघर चौक सुलतानपुर में कोविड-19 की पुष्टि हुई है, जो पूर्व में पाजिटिव आयी लीलावती के सम्पर्क में आयी थी। परमेन्दर विक्रम सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह उम्र 46 वर्ष, निवासी म0नं0 1361 शास्त्री नगर सुलतानपुर में कोविड-19 की पुष्टि हुई है, जो प्रा0पा0 बरसड़ा भदैयॉ में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। कोविड केयर सेन्टर के0एन0आई0 पी0एस 0एस0 फरीदीपुर सुलतानपुर से 12 व्यक्ति को पूर्ण स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। मास्क लगाये, सामाजिक दूरी बनाये रखें और स्वस्थ रहें।
कोई टिप्पणी नहीं