ब्रेकिंग न्यूज

24 घंटे मे कोरोना के 2308 नये मामले आये


लखनऊअपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 45,650 सैम्पल की जांच की गयी। इस प्रकार कोविड-19 की जांच में 15 लाख का आकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक लगभग 16 लाख सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में कोरोना के 2308 नये मामले आये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20,825 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। अब तक 33,500 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं।श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस की कार्यवाही के अन्तर्गत 1,79,475 सर्विलांस टीम द्वारा 1,29,66,597 घरों के 6,60,23,971 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट जनरेट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा निरन्तर फोन किया जा रहा है। अलर्ट जनरेट होने पर अब तक 3,50,437 लोगों को कंट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी प्राप्त की गयी। उन्हांेने बताया कि प्रदेश में एल-1, एल-2, एल-3 स्तर के कोविड अस्पतालों में कुल 1.51 लाख बेड उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं