ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना पाजिटिव मरीजों की कुल संख्या 205 एक्टिव मरीज 35


सुलतानपुर।अपर जिलाधिकारी (वि0/र0) उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया है कि वर्तमान में नोवेल कोरोनावायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद में मेडिकल क्वारंटाइन में रखे गये 2024 व्यक्तियों में 1997 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया तथा 27 व्यक्ति शेष हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 122895 व्यक्तियों एवं शहरी क्षेत्रों  1712 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया, जिसमें से क्रमशः 3427 व 186 व्यक्ति निगरानी में हैं। जनपद में विभिन्न स्थलों पर कुल 49 आश्रय स्थल( शेल्टर होम) बनाये गये हैं, जिसमें चिकित्सीय/शौंचालय/विस्तर/सेनेटाइजर/साबुन/भोजन/साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए प्रतिपादित किया जा रहा है, जिसमें से अब तक 2758 व्यक्तियों को आश्रय स्थल में रखा गया था, जिसमें 2750 व्यक्तियों को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हें मुक्त किया जा चुका है।  8 व्यक्ति अभी आश्रय स्थलों में क्वारंटाइन हैं तथा 1 मई, 2020 से अन्य राज्य/जनपदों से अब तक कुल 65975 व्यक्ति आये जिन्हें स्क्रीनिंग के पश्चात उनको होम क्वारंटाइन किया गया। उक्त सभी आये प्रवासी श्रमिकों को ग्रामीण क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में होम क्वारंटीन किये गये सभी व्यक्ति निगरानी में है। नगरीय क्षेत्रों में कुल 56 वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों 986 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियों की निगरानी करायी जा रही है। जनपद  में कोरोना वायरस की जॉच हेतु अब तक कुल 7783 नमूना लिया गया, जिसमें से 7178 नमूना की जॉच प्राप्त हुई। 605 नमूनों की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद  में कोरोना पाजिटिव मरीजों की कुल संख्या 205 है, जिसमें से 165 मरीज ठीक हो गये तथा 5 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 35 मरीज का इलाज चल रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं