ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश के 75 जनपदों में 5,064 कोरोना के मामले एक्टिव


लखनऊ।उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कल 13,388 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 4,66,081 सैम्पल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश के 75 जनपदों में 5,064 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 8,610 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। प्रदेश में वर्तमान में करोना संक्रमण का रिकवरी दर 61.10 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 5,081 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और उनका उपचार किया जा रहा है जबकि 7,436 लोगों को फैसिलिटी क्वारेंटाइन में रखा गया है, जिनके सैम्पल की जांच की जा रही है। पूल टेस्ट के अन्तर्गत कुल 1335 पूल की जांच की गयी, जिसमें 1237 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 98 पूल 10-10 सैम्पल के रहे।
श्री प्रसाद ने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 16,46,312 लाख कामगारों/ श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया, जिनमें से 1455 लोगों में करोना जैसे कोई न कोई लक्षण पाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 1.21 लाख सर्विलांस टीम द्वारा 92,09,680 घरों के 4,72,53,258 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से जो अलर्ट जनरेट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा निरन्तर फोन किया जा रहा है, अब तक 81,339 लोगों को कन्ट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी प्राप्त की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं