ब्रेकिंग न्यूज

एक दिन में 20,028 सैम्पल की जांच हुई प्रदेश में


लखनऊ।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कल एक दिन में 20,028 सैम्पल की जांच की गयी। जो अब तक का एक रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,63,096 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 जनपदों में 6,684 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 14,215 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब डिस्चार्ज का प्रतिशत 65.96 है। उन्होंने बताया कि पूल टेस्ट के अन्तर्गत कुल 1912 पूल की जांच की गयी, जिसमें 1727 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 185 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी। 
श्री प्रसाद ने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 18,85,893 लाख कामगारों/श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया। जिसमें से 1648 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण मिले। उन्होंने बताया कि ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 1,47,989 सर्विलांस टीम द्वारा 1,08,61,843 घरों के 5,54,24,188 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट जनरेट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा निरन्तर फोन किया जा रहा है। अलर्ट जनरेट होने पर अब तक 93,514 लोगों को कन्ट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एन्टीजन टेस्ट मेरठ मण्डल के 6 जनपद सहित, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज तथा वाराणसी में शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि कानपुर में आज से एन्टीजन टेस्ट शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 10 जनपदों में एन्टीजन टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है जिसमें 826 टेस्ट में 26 लोग कोविड-19 संक्रमित पाये गये, जिनको भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक अनूठी पहल की जा रही है, क्राउडसोर्सिग आइडिया के माध्यम से लोगों को प्रेरित करने हेतु कोविड-19 के सम्बंध में वो अपना 1-1 वीडियो अपलोड करें, जिसमें से 100 अच्छे वीडियो सलेक्ट किया जायेगा, और उनको 10-10 हजार रूपए का पुरस्कार भी दिया जायेगा। इसी प्रकार 150 शब्दों में लोगों से कोविड-19 के बचाव हेतु उनके विचार मांगे जाएंगे और 10 अच्छे विचार वाले लोगों को 10-10 हजार रूपए का पुरस्कार भी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में विज्ञापन भी जारी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5 जुलाई, 2020 से एक कोविड का अभियान चलाया जायेगा और इसमें टीमें राजस्व ग्राम और शहरों में घर-घर जाकर सर्वे करेगी और लोगों से स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी ली जायेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं