ब्रेकिंग न्यूज

एक साथ 36 लोगों का रिपोर्ट आया कोरोना पॉजिटिव


उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में एक साथ 36 व्यक्तियों की    कोरोना  रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें 4 महिलाएं एक 5 साल की बच्ची 31 पुरुष हैं। यह लोग अहमदाबाद गुजरात दिल्ली मुंबई लुधियाना  हरियाणा सूरत से आए हुए प्रवासी हैं।

इन लोगों की जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई। अमेठी जनपद में अब तक पाए गए कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 125 है जिसमें से वर्तमान में एक्टिव केस 97 है । जनपद मे इलाज  से  ठीक हुए मरीजों की संख्या 28 है। अमेठी के जिलाधिकारी ने बताया है कि पॉजिटिव मिले मरीजों को इलाज के लिए एल-1 हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है। और सभी जगहों को अस्थाई रूप से सील किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं