ब्रेकिंग न्यूज

ऊंचगांव गोलीकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार


सुलतानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र के पूरे वंशीधर, ऊंचगांव में पुरानी रंजिश में चली गोली का मामला। इलाज के दौरान शेष नारायण की लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय में हुई थी मौत। गोलीकांड के फरार चौथे अभियुक्त हरि बक्स तिवारी उर्फ सेवक पुत्र अवधेश तिवारी निवासी बहलोल पुर ,थाना कुड़वार को धम्मौर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ,अलीगंज चौकी इंचार्ज अनूप कुमार सिंह व कांस्टेबल विक्रांत सिंह ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।इससे पूर्व थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने गोली कांड के तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर ओम प्रकाश दूबे, राम प्रकाश दूबे व गुड़िया को जेल भेज चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं